“Asia Cup 2025 दुबई- अबू धाबी में, ACC की मुहर”

By Pradeep

Updated On:

Date:

"Asia Cup 2025 दुबई- अबू धाबी में, ACC की मुहर"

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पुष्टि कर दी है कि Asia Cup 2025 का आयोजन दुबई और अबू धाबी में होगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच खेला जाएगा और सभी मैच यूएई समय अनुसार शाम 6 बजे से शुरू होंगे, जो भारत में रात 7:30 बजे होगा — यानी भारतीय दर्शकों के लिए परफेक्ट प्राइम-टाइम।

19 दिन, 19 मुकाबले और एक खास ओवरलैप डे

इस बार एशिया कप में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि 15 सितंबर को एक ही दिन में दो मैच होंगे —

  • यूएई बनाम ओमान (4:30 PM स्थानीय समय / 6 PM IST)
  • श्रीलंका बनाम हांगकांग (7:30 PM IST)
    इस शेड्यूल के कारण दोनों मुकाबले आंशिक रूप से ओवरलैप करेंगे, जो फैंस के लिए एक रोमांचक दिन बन सकता है।

भारत के मैचों की तारीखें तय

  • 10 सितंबर: भारत vs यूएई
  • 14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान
  • 19 सितंबर: भारत vs ओमान

अगर भारत और पाकिस्तान अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हैं, तो एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला 21 सितंबर को सुपर-4 में देखने को मिलेगा।

फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को दुबई में

Asia Cup का भव्य फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नक़वी ने कहा:

“ACC T20 एशिया कप के वेन्यू और मैच टाइमिंग की घोषणा हो चुकी है। अब बस स्टेडियम्स को फुल देखने और रोमांचक क्रिकेट का इंतज़ार है।”

8 टीमें, T20 फॉर्मेट में भिड़ंत

इस बार एशिया कप में 8 टीमें उतरेंगी —
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग, और यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

अभी तय नहीं हुई ब्रोडकास्ट कंपनी, सस्पेंस जारी

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने जहां एशिया कप 2025 के वेन्यू और शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, वहीं एक अहम पहलू अब भी अधूरा है — प्रोडक्शन कंपनी का चयन।

सूत्रों के मुताबिक, ACC ने अभी तक टूर्नामेंट के लिए किसी भी प्रोडक्शन फर्म को फाइनल नहीं किया है।

पहले स्टार स्पोर्ट्स करता था प्रोडक्शन

पिछले सीजन में Star Sports, जो ब्रॉडकास्टिंग राइट्स होल्डर भी था, ने टूर्नामेंट की पूरी प्रोडक्शन जिम्मेदारी निभाई थी।

लेकिन इस बार Sony Sports ने अगले 8 सालों के लिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हासिल किए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या Sony ही प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी निभाएगा, या ACC किसी अलग कंपनी को यह कार्य सौंपेगा।

ब्रॉडकास्टिंग तो तय, लेकिन प्रोडक्शन पर असमंजस

Sony Sports के पास भले ही टेलीकास्ट राइट्स हों, लेकिन ACC की तरफ से अभी तक प्रोडक्शन पार्टनर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में फैंस और इंडस्ट्री की नजरें अब इस अहम फैसले पर टिकी हैं।

Read This Post: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी…. ICC ला रहा है धमाकेदार मोबाइल गेम

Leave a comment