BOX OFFICE to OTT तक छाई 270 करोड़ की फिल्म, 700 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

Jogi Mehta

By Jogi Mehta

Published On:

Date:

BOX OFFICE to OTT तक छाई 270 करोड़ की फिल्म, 700 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

“Box Office to OTT” तक इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। 16 फरवरी को इस फिल्म को हिन्दी भाषा में OTT पर रिलीज हुये 1 साल हो गया है। वहीं यह फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं में 20 जनवरी को रिलीज की गई थी। यह फिल्म पूरे साल हर भाषा में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म Salaar: Part 1 Ceasefire ने थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद ओटीटी पर भी अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है। बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पूरे 365 दिनों तक ट्रेंड करती रही और दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी रही।

डिजिटल स्ट्रीमिंग के इस दौर में किसी फिल्म की सफलता अब केवल बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रही है। कई फिल्में थिएटर में औसत या मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद ओटीटी पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर नया रिकॉर्ड बना देती हैं। ऐसा ही उदाहरण प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ है, जिसने थिएटर के बाद ओटीटी पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है, जिन्होंने इसे बड़े पैमाने और दमदार अंदाज में पेश किया है।

Salaar का OTT पर जलवा, 365 दिन तक दर्शकों की बनी पसंद

करीब 270 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। सिनेमाघरों में धमाकेदार सफलता के बाद फिल्म ने ओटीटी पर भी अपना दबदबा कायम रखा और एक अलग ही मुकाम हासिल किया। खास बात यह रही कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर पूरे 366 दिनों तक लगातार ट्रेंडिंग में बनी रही। तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी समेत कई भाषाओं में स्ट्रीम हुई इस फिल्म को हर क्षेत्र के दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला।

फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील पहले ही ‘केजीएफ’ सीरीज के जरिए अपनी दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति का लोहा मनवा चुके हैं। ‘सालार’ में उन्होंने प्रभास को एक बिल्कुल नए और पावरफुल अवतार में पेश किया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया। प्रभास का एक्शन, स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म का भव्य विजन दर्शकों के दिलों पर छा गया।

OTT पर मिली इस ऐतिहासिक सफलता से उत्साहित प्रभास ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का दिल से आभार जताया। उन्होंने इस प्यार और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। ‘सालार’ की यह सफलता साबित करती है कि दमदार कंटेंट और स्टार पावर का सही मेल किसी फिल्म को थिएटर से लेकर ओटीटी तक सुपरहिट बना सकता है।

क्या है Salaar की कहानी

‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने कहानी को एक अलग ही ऊंचाई दी है। फिल्म की कहानी काल्पनिक लेकिन बेहद खतरनाक और रहस्यमयी शहर ‘खानसार’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सत्ता, विश्वास और धोखे का खेल चलता है। इस कहानी के केंद्र में दो बचपन के दोस्त हैं, जिनकी गहरी दोस्ती वक्त और हालात के साथ दुश्मनी में बदल जाती है। हालात ऐसे मोड़ पर पहुंचते हैं कि कभी एक-दूसरे के लिए जान देने वाले ये दोस्त ही आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। फिल्म में दिखाया गया इमोशन, एक्शन और दोस्ती-दुश्मनी का टकराव दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है।

BOX OFFICE to OTT तक छाई 270 करोड़ की फिल्म, 700 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

वहीं, अब इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए ‘सालार: पार्ट 2’ की तैयारी भी जोरों पर है। एक बार फिर प्रशांत नील ही इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस के बीच सीक्वल को लेकर उत्साह चरम पर है। खबरों के मुताबिक, फिल्म का दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज हो सकता है, जिसमें कहानी और भी ज्यादा बड़े स्तर, दमदार एक्शन और चौंकाने वाले ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी। फैंस को उम्मीद है कि ‘सालार: पार्ट 2’ पहले पार्ट से भी ज्यादा भव्य और धमाकेदार साबित होगी।

प्रभास के करियर की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आए थे। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि, प्रभास की स्टार पावर और उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है।

अब प्रभास अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। यह फिल्म प्रभास के करियर की सबसे इंटेंस और अलग अंदाज वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसके अलावा, फैंस एक बार फिर प्रभास और प्रशांत नील की सुपरहिट जोड़ी को साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। ‘सालार’ की जबरदस्त सफलता के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर एक और ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में है।

Read This Post: India vs Pakistan: T20 World Cup में फिर बन सकता है महा-मुकाबले का मंच, जानिए पूरा गणित

Leave a comment