KALKI 2898 AD अभी तक की भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकार्ड फिल्म आदिपुरुष के नाम था। ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष 500 करोड़ के बजट में बनी थी जिस पर विवाद भी हुआ । फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग से लेकर कॉस्ट्यूम तक विवादों के घेरे में रहे।

KALKI 2898 AD एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे शुरुआत में Project K नाम दिया गया था। फिल्म के लेखक और निर्देशक नाग अश्विन हैं और वैजयंती मूवीज इसके निर्मिता है। फिल्म को तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते दिखाई देंगे।
कितना है KALKI 2898 AD का बजट
आगामी फिल्म KALKI 2898 AD 9 मई को सिनेमाघरों में आ रही है। भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म का खिताब पा चुकी इस फिल्म के लिये दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म साइंस और महाभारत के योद्धा अश्वतथामा के इर्द गिर्द बुनी गई कहानी पर आधारित होने वाली है। आमिताभ बच्चन इस फिल्म में अश्वतथामा की भूमिका में नज़र आयेगे। ज्यादा कुछ फिल्म की कहानी के बारे में बताया नहीं गया है। सिर्फ टीजर से अंदाजा ही लगाया जा सकता है। पर फिल्म की कहानी बहुत ही रोचक होने वाली है।
अब बात आती है कि आखिर कितना है KALKI 2898 AD का बजट ? फिल्म का बजट है 600 करोड़ रुपये। इस मल्टीस्टा्रर फिल्म को बनाने में भारीभरकम रुपया खर्च किया गया है। कहानी और वीफ्एक्स दर्शकों को कितना लुभा पाते हैं, यह तो 9 मई को पता चल जायेगा पर इस फिल्म का बज़ मार्केट में बहुत ज्यादा है।
भारतीय सिनेमा की 10 सबसे मंहगी फिल्में
भारतीय सिनेमा में हर साल कुछ ना कुछ रिकार्ड बनाने वाली फिल्मे आती रहती हैं। कोई कमाई के मामले में रिकार्ड बनाती है, तो कोई मंहगी होने का रिकार्ड अपने नाम कर जाती है। किसी फिल्म को दर्शकों का अपार प्यार मिलता है तो कोई फिल्म दर्शकों का प्यार पाने को तरस जाती है। यहां शीर्ष 10 मंहगी फिल्मों की लिस्ट प्रस्तुत की जा रही है, क्या इसमें आपकी फेवरेट फिल्म भी मौजूद है……
RANK | MOVIE NAME | BUDGET (INR) | YEAR | PRIMARY LANGUAGE |
1 | KALKI 2898 AD | 600 Crore | 2024 | Telugu, Tamil, Hindi |
2 | ADIPURUSH | 570 Crore | 2023 | Hindi, Telugu |
3 | RRR | 550 Crore | 2022 | Telugu |
4 | 2.0 | 400 Crore | 2018 | Tamil |
5 | Brahmastra Part one – Shiva | 375 Crore | 2022 | Hindi |
6 | Saaho | 350 Crore | 2019 | Telugu, Hindi |
7 | Bade Miyan Chhote Miyan | 330 Crore | 2024 | Hindi |
8 | Radhe Shyam | 320 Crore | 2022 | Telugu, Hindi |
9 | Jawan | 310 Crore | 2023 | Hindi |
10 | Leo | 300 Crore | 2023 | Tamil |
आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट में जरुर बतायें।