ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने बार्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में जीत का दावेदार ऑस्ट्रेलिया को बताया है। 9 फरवरी से शुरु हो रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर एडम गिलक्रिस्ट आत्म-विश्वास से भरे हुये हैं। उन्होने ऑस्ट्रेलिया के एक खेल चैनल से बात करते हुये कहा ” साल 2004 में हमने भारत को अपने घर में 2-1 से हराया था। उस सीरीज के लिये चुनी गई हमारी टीम काफी प्रतिभाशाली थी और अब आगामी सीरीज के लिये चुनी गई टीम में भी वही प्रतिभा दिख रही है। इसलिये हम इस बार भारत को उसके ही घर में हराने के लिये आ रहे हैं।;

एडम गिलक्रिस्ट के बोल बचन

इस महान खिलाड़ी के बोल बचन सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होने चैनल से बात करते हुये बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज जीतने की दावेदार है। उन्होने कहा ” इस टीम को अपनी मानसिकता को मजबूत करना होगा जिससे भारत के बल्लेबाजी क्रम को परेशान किया जा सके। टीम के पास स्पिनर हैं जिनको अपने स्पैल में अपनी गेंदबाजी में बदलाब करना पड़ेगा जिससे भारतीय बल्लेबाज गलती कर सके। अक्रामकता के साथ साथ रक्षात्मक भी होना जरुरी है। साल 2004 में हमारी टीम में यही खूबियां थी जो कि मुझे अब इस टीम में दिख रहीं हैं। इस टेस्ट सीरीज में तगड़ी कंपम्टीशन, रोमांच देखने को मिलेगा पर सीरीज हमारी ही झोली में आयेगी।”
एक नज़र गिलक्रिस्ट के क्रिकेट करियर पर
ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस पूर्व खिलाड़ी का खौफ हर क्रिकेट प्रेमी जानता है। शानदार विकेट-कीपर और सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले एडम गिलक्रिस्ट ने साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने एक-दिवसीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। टेस्ट मैंच करियर की शुरुआत साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। क्रिकेट के नये अवतार T20 में साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआत की थी। गिलक्रिस्ट ने IPL में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। 20 अप्रैल 2008 में KKR के खिलाफ इन्होने पहला मैंच खेला था। चलिये अब इस खिलाड़ी के रिपोर्टकार्ड पर नजर डालते हैं।
TEST CAREER | Mat | Inns | No | Runs | Hs | Ave | Sr | 100s | 50s | 4s | 6s | Ct | St |
96 | 137 | 20 | 5570 | 204* | 47.60 | 81.95 | 17 | 26 | 677 | 100 | 379 | 37 | |
ODI CAREER | 287 | 279 | 11 | 9619 | 172 | 35.89 | 96.94 | 16 | 55 | 1162 | 149 | 417 | 55 |
T20I CAREER | 13 | 13 | 1 | 272 | 48 | 22.66 | 141.66 | 0 | 0 | 27 | 13 | 17 | 0 |
IPL CAREER | 80 | 80 | 4 | 2069 | 109* | 27.22 | 138.39 | 2 | 11 | 239 | 92 | 51 | 16 |
एडम गिसक्रिस्ट ने साल 2008 में क्रिकेट के तीनों फार्मेट से सन्यास ले लिया था और साल 2013 में IPL से सन्यास ले लिया था।
Dil ko tasalli dene ke liye Adam ka ye kehna achha hai
Когда речь идет о лечении межпозвоночной грыжи, Германия является лидером в этой области. Имея долгую историю медицинских инноваций, немецкие врачи и хирурги находятся на переднем крае разработки передовых методов лечения этого заболевания. От минимально инвазивных процедур до более сложных операций, пациенты в Германии могут быть уверены, что они получают самую лучшую медицинскую помощь https://www.doc-muenchen.de/lechenie/ortopediya/gryzha-mezhpozvonochnogo-diska/. Наиболее распространенным видом лечения межпозвоночной грыжи в Германии является операция по соединению позвонков. В ходе этой операции два или более позвонков соединяются вместе с помощью металлических стержней или винтов для обеспечения стабильности и прочности позвоночника. Помимо облегчения боли, операция по соединению позвонков может также помочь улучшить подвижность и уменьшить сдавливание нервов, вызванное грыжей диска.
Минимально инвазивные методы, такие как эндоскопическая дискэктомия, также являются популярными методами лечения межпозвоночных грыж в Германии.