×

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी के लिये यह क्या बोल गये रोहित शर्मा

Highlight

rohit sharma ने महेन्द्र सिंह धोनी पर यह क्या बोल दिया।

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी के लिये यह क्या बोल गये रोहित शर्मा

IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से शुरु होने जा है। पहला मैच Chennai Super King और पिछले सीजन की विजेता Gujrat Titans के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।

मैच शाम को 7:30 पर शुरु होगा। Chennai Super King के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और Gujrat Titans के कप्तान हार्दिक पांडया दोनों ही IPL ट्राफी के विजेता रह चुके हैं।

महेन्द्र सिंद धोनी ने 4 बार यह खिताब जीता है तो वहीं हार्दिक पांडया ने एक बार IPL के खिताब को अपने नाम किया है। क्रिकेट फैन्स के पसंदीदा खिलाड़ियों में पहले पायेदान पर शुमार महेन्द्र सिंह धोनी 41 साल के हैं। धोनी 5 वीं बार अपनी टीम को IPL ट्राफी जिताने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी ने 30 दिसम्बर 2014 को टेस्ट क्रिकेट और 15 अगस्त 2020 को T20,ODI से भी सन्यास ले लिया था।

Read This: शाहीन का सपना क्या होगा पूरा ?

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी के लिये यह क्या बोल गये रोहित शर्मा

IPL का पहला मैच शुरु होने में अब दो दिन समय बचा है। ऐसे में टीमों के कप्तान अपने अपने मैच को जीतकर बढ़त बनाने सोच रहे हैं। मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी मैच की बारी के लिये टीम के साथ अच्छी-खासी तैयारी कर रहे हैं। मुम्बई का मैच RCB के साथ होगा। ऐसे में दोनों ही टीमे अपनी रणनिती के अनुरुप तैयारी कर रही हैं।

एक प्रेस कान्फ्रेस में रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया कि ” क्या IPL का यह सीजन महेन्द्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा?;

इस प्रश्न का जबाब देते हुये रोहित शर्मा ने कहा “महेन्द्र सिंह धोनी अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं। IPL 2023 शुरु होने वाला है और मैं पिछले दो तीन सीजन से यही सुनता आ रहा हूं कि यह उनका आखिरी सीजन होगा और आप ने फिर यही सवाल कर दिया। मुझे नहीं लगता यह उनका आखिरी सीजन होने वाला है। वह आने वाले दो तीन सीजन आराम से खेल सकते हैं।;

मैच रिपोर्ट के लिये क्लिक करें।

Post Comment

You May Have Missed