भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार जोसफ विजय चंद्रशेखर की फिल्में लोगों को अपना दिवाना बनाती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकार्ड भी बनाती हैं। जोसफ विजय चंद्रशेखर को लोग ‘Thalapathy’ Vijay नाम से जानते हैं। उनको Thalapathy नाम फैन्स ने दिया है।

हाल ही में रिलीज फिल्म ‘वारिसु’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। थलपती विजय कि पिछली फिल्म “बीस्ट” कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी और उनके फैन्स को उनकी एक शानदार फिल्म की इंतजार था। “वारिसु” ने फैन्स का वह इंतजार खत्म कर दिया तो शानदार कमाई का रिकार्ड बना दिया।
Read This Post: नाटू-नाटू ने दुनिया को नचाया
‘Thalapathy’ Vijay बने सबसे तेज 10 लाख फॉलोअर वाले भारतीय सेलीब्रिटी
‘Thalapathy’ Vijay सोशल मीडिया साइट Instagram से दूर थे। उनका इस साइट पर कोई एकाउंट नहीं था पर उनके नाम से कई फेक एकाउंट इस साइट पर जरुर थे।
‘Thalapathy’ Vijay ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली और रिकार्ड बन गया। यह एक अन्तराष्ट्रीय रिकार्ड है। थलपती विजय ने 99 मिनट में अपनी पोस्ट पर 10 लाख फॉलोअर पाये हैं और ऐसा करने वाले सेलीब्रिटी लिस्ट में वे तीसरे पायेदान पर हैं।

रविवार को शाम लगभग 4 बजे थलपती विजय ने अपनी एक फोटो इस्टाग्राम पर शेयर करते हुये ” हैलो दोस्तों” लिखा। उनका सिर्फ इतना ही लिखना हुआ था कि यह बात उनके फैन्स तक जा पहुंची और 60 मिनट में 1 लाख लोग उनको फॉलो करने लगे।
अगले 99 मिनट में उन्होने 10 लाख का आंकड़ा भी छू लिया। और इस आंकड़े पर पहुंचते ही उनके नाम किसी भी भारतीय सेलीब्रिटी का सबसे तेज 10 लाख फॉलोअर पाने का रिकार्ड बन गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थलपती विजय से इस रिकार्ड में तीसरे पायेदान पर हैं। पहले पायेदान पर कोरियन पॉप बैंड BTS गायक kim Taehyung Elle हैं। उन्होने साल 2021 में Instagram account एक्टिव किया था। 43 मिनट में kim Taehyung Elle ने 10 लाख फॉलोअर का आंकड़ा छुआ था।

दूसरे पायेदान पर हॉलीवुड अभिनेत्री ऐंजेलीना जॉली हैं । 59 मिनट में 10 लाख फॉलोअर इस्टाग्राम में हो गये थे। यह भी साल 2021 में instagram में एक्चिव हुई थी।
थलपती विजय का इंस्टाग्राम एकाउंट
थलपती विजय के अब instagram पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। थलपती विजय की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और हर दिन के साथ यह बढ़ती ही जा रही है।
आप थलपती विजय के बारे में क्या कहना चाहते हैं, कमेंट में बताये।




![operation_safed_sagar[1]](https://i0.wp.com/postliveindia.com/wp-content/uploads/2026/08/operation_safed_sagar1.webp?fit=1200%2C675&ssl=1)
![toxic[1]](https://i0.wp.com/postliveindia.com/wp-content/uploads/2026/08/toxic1.webp?fit=1536%2C1024&ssl=1)





